Important Days of the Year in Hindi : साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में

साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में (Important Days of the Year in Hindi)&(List of Important Days and Dates) :- नमस्कार दोस्तों! क्या आप साल के महत्वपूर्ण दिवस के बारे में जानतें है। नहीं ना! और अगर जानते भी होंगे तों बड़े- बड़े त्योहारों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्र दिवस, गाँधी जयंती के बारे में जानते होंगे। ये भारत के महत्वपूर्ण दिवस है ही लेकिन इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दिवस भी भारत में हर साल होते है।

Important Days of the Year in Hindi : साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में
Important Days of the Year in Hindi : साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में

ऐसे में आपका सामान्य ज्ञान और मजबूत हो इसके लिए इस विषय में जानकारी आवश्यक है। आज का हमारा लेख इसी विषय में है की साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में (Important Days of the Year in Hindi). यदि आप इसी विषय में सर्च कर रहे है तों एकदम निश्चिन्त रहिये। आपको इसी पोस्ट में साल के महत्वपूर्ण दिवस और उनके नाम के बारे में बताया जायेगा। तों चलिए बिना देरी किये बताते है –

साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में : (Important Days of the Year in Hindi)

इस सवाल का जवाब हम हरेक महीने के हिसाब से देंगे। मतलब यहाँ आपके लिए हर महीने में आने वाले साल के महत्वपूर्ण दिवस (aaj kaun sa de hai) के नाम बताये जायेंगे। तों अपने जानकारी के सिलसिले को शुरू करते हुए पहले जनवरी के महत्वपूर्ण दिवसो के बारे में जानते है –


1- जनवरी के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of January in Hindi)

क्योकि जनवरी हर साल का पहला महीना होता है। इसीलिए ये महीना सभी के खास होता है और हर साल सभी के लिए अलग ऊर्जा लेकर आता है। यही एक ऐसा महीना होता है, जिसे विश्वभर में मौजूद सभी लोग सेलिब्रेट करते है। और हम भारतीय के लिए भी ये मंथ बहुत मूल्यांवान होता है। क्योकि इसी महीने के 26 तारीख 1950ई. को हमारा देश गणतंत्र हुआ था। और भारत में क़ानून व्यवस्था लागु हुई थी। इसके अलावा अन्य कुछ जनवरी की तारीख भी है जों इस महीने को खास बनाती है। वे महत्वपूर्ण दिवस कुछ इस प्रकार है –

1विश्व परिवार दिवस (नया साल)  1 जनवरी
2प्रवासी भारतीय दिवस  9 जनवरी
3विश्व हिन्दी दिवस10 जनवरी
4राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती)12 जनवरी
5थल सेना दिवस15 जनवरी
6नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती23 जनवरी
7राष्ट्रीय बालिका दिवस24 जनवरी
8भारतीय पर्यटन दिवस25 जनवरी
9भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
10अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस26 जनवरी
11शहीद दिवस (महात्मा गांधी पुण्यतिथि) 30 जनवरी

2- फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of February in Hindi)

फरवरी माह को वेलेंटाइन मंथ भी कहते है। यानि की इसी महीने में लोग अपने प्यार का इजहार करते है। साथ ही फरवरी एक रोचक महीना भी होता है क्योकि ये साल का सबसे छोटा महीना होता है। जों की अधिकतर 28 दिनों का होता है और हर 4 साल के अंतराल के बाद फरवरी महीने में दिनों की संख्या 29 दिन की होती है। जिस साल फरवरी में 29 दिन होते है उस साल को लीप इयर भी कहते है।

लेकिन अगर एक भारतीय की नजर से देखे तों फ़रवरी एक ब्लैक मंथ की तरह होता है। क्योकि 14 फरवरी 2019 में भारत के पुलवामा में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारत के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। इसी की याद में हर साल 14 फरवरी को “ब्लैक डे” के नाम से भी मानाया जाता है। आईये फरवरी के अन्य महत्वपूर्ण दिवसो के बारे में जानते है –

1विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetlands Day)2 फरवरी
2विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी
3डार्विन दिवस12 फरवरी
4सरोजिनी नायडू जयंती13 फरवरी
5वेलेंटाइन दिवस/ब्लैक डे14 FEB
6विश्व सामाजिक न्याय दिवस20 FEB
7अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस21 फरवरी
8केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस24 फरवरी
9राष्ट्रीय विज्ञान दिवस28 फरवरी

3- मार्च के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of March in Hindi)

मार्च महीना छात्रों को समर्थित माह है। क्योकि इसी माह में हर साल अधिकतर छात्रों का एग्जाम होता है और वे एक एग्जाम को पास कर अगले क्लास में जाते है। वैसे मार्च महीना भी हम भारतीयों के लिए एक दुःखद याद लेकर आता है। क्योकि सन् 1931 में 23 मार्च के दिन ही हमारे तीन वीर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दी गयी थी और उन्होंने भारत के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मानाया जाता है। एवं तीनो वीर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजली अर्पित की जाती है। मार्च के अन्य महत्वपूर्ण दिवस इस प्रकार है –

1विश्व वन्यजीव दिवस3 मार्च
2राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च
3अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस8 मार्च
4विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस15 मार्च
5विश्व टीकाकरण दिवस16 मार्च
6विश्व खुशहाली दिवस 20 मार्च
7विश्व गौरैया दिवस20 मार्च
8विश्व वानिकी दिवस21 मार्च
9विश्व विकलांग दिवस21 मार्च
10विश्व रंगभेद उन्मूलन दिवस 21 मार्च
11विश्व जल संरक्षण दिवस22 मार्च
12भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु शहीद दिवस23 मार्च
13विश्व मौसम विज्ञान दिवस + राममनोहर लोहिया जयंती23 मार्च
14विश्व टी. बी. दिवस 24 मार्च
15विश्व थियेटर दिवस/विश्व रंगमंच दिवस27 मार्च
aaj kaun sa divas hai

4- अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of April in Hindi)

अप्रैल माह को मज़ाक का महीना भी कहा जाता है। क्योकि ये पूरा मंथ लोगो का मज़ाक और उन्हें बेवकूफ़ बनाने के लिए मनाया जाता है। सम्पूर्ण अप्रैल महीने के दौरान लोगो को अप्रैल फूल बनाया जाता है जों की एक विदेशी परम्परा है। इसके अलावा और भी महत्वपूर्ण दिवस कुछ इस प्रकार है –

1मूर्ख दिवस/अप्रैल फूल डे 1 अप्रैल
2हिन्दी रंगमंच दिवस3 अप्रैल
3राष्ट्रीय नौवहन दिवस5 अप्रैल
4विश्व स्वास्थ्य दिवस7 अप्रैल
5जलियांवाला बाग दिवस 13 अप्रैल
6विश्व होमियोपैथी दिवस10 अप्रैल
7डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती14 अप्रैल
8विश्व विरासत दिवस18 अप्रैल
9भारतीय सिविल सेवा दिवस21 अप्रैल
10पृथ्वी दिवस / अर्थ डे22 अप्रैल
11विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस23 अप्रैल
12राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल
Important Days of the Year in Hindi 

5-मई के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of May in Hindi)

मई महीना साल का पांचवा महीना होता है जों कुल 31 दिनों का होता है। भारत में मई के महीने में एक दुःखद तथा एक सुखद पल आता है। इसी महीने के 21 तारीख 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की हत्या कर दी गयी थी। और इसी महीने में 11 तारीख सन् 1998 ई. में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ था। इसके याद में हर साल इस दिन को राष्ट्रीय प्रद्योगिकी दिवस के रूप में मानाया जाता है। मई के मुख्य दिवस कुछ इस प्रकार है –

1विश्व हास्य दिवसमई महीने के पहले रविवार को
2अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस / मजदूर दिवस1 मई
3विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस3 मई
4विश्व रेडक्रॉस दिवस8 मई
5राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस11 मई
6अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस12 मई
7अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस15 मई
8अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस22 मई
9राष्ट्रमंडल दिवस24 मई
10विश्व मलेरिया दिवस25 मई
11हिन्दी पत्रकारिता दिवस30 मई
12विश्व तम्बाकू निषेध दिवस31 मई

6- जून के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of June in Hindi)

जून महीना भी हम भारतीयों के लिए एक गर्व का महीना है। क्योकि इसी माह के 21 तारीख को भारत में होने वाले योग को विश्व स्तर पर लाया गया। और भारतीयों को इस बात से बहुत ही ख़ुशी मिलती है। हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि मनोरंजन प्रेमियों के लिए ये महीना थोड़ा दुःखद याद लेकर आता है। क्योकि इसी माह के 14 तारीख 2020 को भारत के एक टैलेंटेड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा जून के अन्य महत्वपूर्ण दिवस कुछ इस प्रकार है –

1विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून
2बाल श्रम निषेध दिवस12 जून
3विश्व रक्तदान दिवस 14 जून
4विश्व शरणार्थी दिवस20 जून
5अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस21 जून
6विश्व संगीत दिवस21 जून
7अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस23 जून
8राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस29 जून

7- जुलाई के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of July in Hindi)

ये महीना साल का सातवा महीना होता है और इसमें भी 31 दिन होते है। भारत में सबसे ज्यादा शाखाओ वाला बैंक भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना इसी महीने के 1 तारीख के हुई थी। जिसे स्टेट बैंक हर साल सेलिब्रेट करता है। जुलाई के अन्य महत्वपूर्ण दिवस इस प्रकार है –

1भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस1 जुलाई
2चिकित्सक दिवस1 जुलाई
3विश्व जनसंख्या दिवस11 जुलाई
4आयकर दिवस24 जुलाई
5कारगिल विजय दिवस26 जुलाई
Important Days of the Year in Hindi 

8- अगस्त के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of August in Hindi)

अगस्त महीना हम भारतीयों के लिए सबसे अच्छे महीनों में से एक है। क्योकि 15 अगस्त सन् 1947 ई. को ही हमारा देश भारत आज़ाद हुआ था। और हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसे हर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानो, सामुदायिक स्थानो, इत्यादि जगहों में सेलिब्रेट किया जाता है। और हमारे देश के प्रधानमंत्री इसी दिन लालकिले पर झंडा फहराते है। इस महीने के अन्य महत्वपूर्ण दिवस इस प्रकार है –

1विश्व स्तनपान दिवस 1 अगस्त
2हिरोशिमा दिवस6अगस्त
3विश्व आदिवासी दिवस9 अगस्त
4अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस12 अगस्त
5स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त
6राष्ट्रीय खेल दिवस/मेजर ध्यानचंद जयंती29 अगस्त
Important Days of the Year in Hindi 

9- सितंबर के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of September in Hindi)

सितम्बर महीना शिक्षकों को समर्थित होता है। और इसी महीने में हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। जिसकी तारीख 5 सितम्बर है। और उन्ही के याद में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के हर शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस को मनाया जाता है। सितम्बर माह भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती का भी महीना है। सितंबर माह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस निचे दिए गए है –

1शिक्षक दिवस/सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती5 सितंबर
2अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस8 सितंबर
3हिन्दी दिवस14 सितंबर
4अभियंता दिवस/इंजीनियर्स डे/मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जयंती15 सितंबर
5विश्व ओजोन दिवस16 सितंबर
6अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस21 सितंबर
7विश्व पर्यटन दिवस27 सितंबर
8शहीद भगत सिंह जयंती28 सितम्बर

10- अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of October in Hindi)

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म इसी महीने के 2 तारीख 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। महात्मा गाँधी को हम भारतीय “बापू” कहकर सम्बोधित करते है जों उनके लिए आदर एवं सम्मान को दर्शाता है। बापू का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कितना योगदान था इस बात से सभी परिचित है। बापू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना अतुलनीय योगदान दिया जिसे हम भारतीय इस जन्म में तों क्या अगले सात जन्मो तक नहीं भूलेंगे। इसके अलावा अक्टूबर में हमारे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था। अक्टूबर के अन्य महत्वपूर्ण दिवस कुछ इस प्रकार है –

1अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस1 अक्टूबर
2अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस/महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबर
3लाल बहादुर शास्त्री जयंती2 अक्टूबर
4विश्व पशु कल्याण दिवस4 अक्टूबर
5विश्व शिक्षक दिवस5 अक्टूबर
6विश्व वन्य प्राणी दिवस6 अक्टूबर
7वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर
8विश्व डाक दिवस9 अक्टूबर
9राष्ट्रीय डाक दिवस 10 अक्टूबर
10लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती11 अक्टूबर
11विश्व खाद्य दिवस16 अक्टूबर
12संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस 24 अक्टूबर
13इंदिरा गांधी पुण्यतिथि 31 अक्टूबर
14राष्ट्रीय एकता दिवस/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती31 अक्टूबर
Important Days of the Year in Hindi 

11- नवंबर के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of November in Hindi)

साल का ग्यारहवा महीना होता है नवम्बर का। साथ ही इस महीने में 30 दिन होते है। इस महीने में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते है। इसीलिए हर साल 14 नवम्बर (नेहरू जयंती) के दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को भारतीय “चाचा नेहरू” करके सम्बोधित करते है। इसके अलावा नवंबर में अन्य मुख्य दिवस निम्लिखित है –

1.         राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस        – 9 नवंबर

2.         राष्ट्रीय शिक्षा दिवस/मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती        -11 नवंबर

3.         राष्ट्रीय पक्षी दिवस/डॉ. सलीम अली जन्मदिवस –        12 नवंबर

4.         बाल दिवस/जवाहरलाल नेहरू जयंती –        14 नवंबर

5.         विश्व मधुमेह दिवस –         14 नवंबर

6.         राष्ट्रीय प्रेस दिवस –           16 नवंबर

7.         विश्व शौचालय दिवस        – 19 नवंबर

8.         विश्व टेलीविजन दिवस/दूरदर्शन स्थापना दिवस          – 21 नवंबर

9.         विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस         – 26 नवंबर

10.       राष्ट्रीय विधि दिवस –         26 नवंबर

11.       संविधान दिवस    – 26 नवंबर

दिसम्बर के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of December in Hindi)

दिसंबर महीना साल का सबसे अंतिम महीना होता है। और जैसा ही दिसंबर महीना समाप्त होता है कैलेंडर में साल बदल जाता है। भारत में दिसंबर माह के 16 तारीख को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।  क्योकि इसी दिन सन् 1971 में भारत के वीर जवानों ने भारत-पाक युद्ध में भारत को विजय दिलाया था। और पाकिस्तान को धूल चटाई थी। दिसम्बर माह में अन्य कुछ महत्वपूर्ण दिवस इस प्रकार है –

1.         विश्व एड्स दिवस – 1 दिसंबर

2.         नौसेना दिवस      – 4 दिसंबर

3.         नागरिक सुरक्षा दिवस      – 6 दिसंबर

4.         डॉ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि –  6 दिसंबर

5.         झंडा दिवस (सशस्त्र बल)  – 7 दिसंबर

6.         अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस  – 10 दिसंबर

7.         राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस            – 14 दिसंबर

8.         विजय दिवस ( भारत – पाकिस्तान युद्ध 1971 )        – 16 दिसंबर

9.         राष्ट्रीय गणित दिवस/श्रीनिवास रामानुजन जयंती         – 22 दिसंबर

10.       किसान दिवस/चौधरी चरणसिंह जयंती         – 23 दिसंबर

11.       राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस –  24 दिसंबर

12.       सुशासन दिवस/अटल बिहारी वाजपेयी जयंती           – 25 दिसंबर

13.       क्रिसमस डे    – 25 दिसम्बर

Conclusion (निष्कर्ष) :-

इस लेख में हमने आपको साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी (Important Days of the Year in Hindi) में बताने का प्रयास किया है। और आशा करते है इस लेख से आपको अपने सवाल का जवाब ढूंढने में आसानी हुई होगी। अगर कोई दिवस इस पोस्ट में छूट गया है तों आप Contact Us में क्लिक कर उसकी जानकारी साझा कर सकते है।

READ MORE ON OYESONAM

Leave a Reply